सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के स्वागत में खडा रहा फर्रूखाबाद से समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ का कारवां

‘‘पार्टी के हर कार्यक्रम में बढ-चढकर भाग लेता केके यादव का सैनिक प्रकोष्ठ’’
फर्रूखाबाद/हरदोई। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।
आज गुरुवार को मा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के साथ प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल शरद शरन जी के नेतृत्व में फर्रूखाबाद, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव एवं आसपास के तमाम जिलों के पदाधिकारियों ने हरदोई मल्लावंा के ग्राम गढ़ी रसूलपुर में श्री राम रईस कुशवाहा जी की पुत्री की दबंगों द्वारा निर्मम हत्या किए जाने के मामले में दिवंगत बेटी के घर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर फर्रूखाबाद से केके यादव जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, अमित कुमार जिला महासचिव, राजेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष, उनअदमेी कुमार विधानसभा अध्यक्ष कायमगंज, बैजनाथ सिंह सक्सेना जिला उपाध्यक्ष, रामाधार सिंह प्रदेश सचिव, हरि सागर सक्सैना विधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर, राकेश श्रीवास्तव विधानसभा अध्यक्ष सदर फर्रूखाबाद ,ठाकुर यशभान सिंह बिसेन जिला सचिव ,नेत्रपाल सिंह जिला सचिव, रूप सिंह जिला सचिव, शंभू दयाल जिला सचिव, कैलाश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह जिला सचिव, मनोज कुमार जिला मीडिया प्रभारी, अवधेश सिंह जिला सचिव, हरि सिंह जिला सचिव, धनीराम जिला सदस्य ,सज्जन सिंह जिला सदस्य ,बहादुर सिंह जाटव जिला सदस्य ,सत्यवीर सिंह जिला सदस्य, देवेंद्र सिंह राजपूत जिला सदस्य ,अरविंद सिंह पाल जिला सदस्य, मदनपाल जिला सचिव ,योगेंद्र पाल जिला सचिव ,एवं तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।