लगभग आठ वर्ष बाद संशोधित की गई दरें
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी / कलेक्टर स्टाम्प आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के आदेश सं0-820 दिनांक-01.09.2025 के द्वारा 01अगस्त 2017 से प्रभावी दरों को पुनरीक्षित करते हुये नयी सुसंगत दरे प्रभावी कर दी गयी है।
जनपद में प्रचलित मूल्यांकन सूची वर्ष 2017 से प्रभावी थी। लगभग 08 वर्षों के पश्चात अचल सम्पत्ति के मूल्य में काफी वृद्धि हो चुकी है। 07 अगस्त 2025 को समाचार पत्रों में विज्ञप्ति जारी की गयी। प्रस्तावित मूल्यांकन सूची के सम्बन्ध में आमजन एवं अधिवक्ताओ से दिनांक 25 अगस्त तक सुझाव/आपत्तिया आमंत्रित की गयी।
प्राप्त आपत्तियों और सुझावो पर विचार के बाद आपत्तियों को निस्तारित करते हुये सुसंगत दरों को अन्तिम रूप दिया गया।
जनपद की तीनों तहसीलों में नयी दरें आज 01 सितम्बर 2025 से प्रभावी कर दी गयी है। सदर तहसील के अन्तर्गत कृषि भूमि की दरों में नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में 15 से 20 प्रतिशत व अन्य क्षेत्रों में 35 से 40 प्रतिशत व आवासीय सम्पत्ति की दरों में औसतन 40 प्रतिशत की वृद्धि की गरी है व छिबराम ऊ तहसील के अन्तर्गत कृषि भूमि की दरों में औसतन 30 प्रतिशत व आवासीय सम्पत्ति की दरों में औसतन 40 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है तथा तिर्वा तहसील के अन्तर्गत कृषि भूमि की दरों में औसतन 15 व आवासीय सम्पत्ति की दरों में औत्सत्तन 40 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है जो लगभग बाजारू मूल्य के समान नयी दरों के प्रभावी होने जाने से पक्षकारों को उनकी सम्पत्ति का उचित मूल्य प्राप्त होगा।

