फर्रुखाबाद।।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी के निदेर्शानुसार राजकीय इंटर कालेज जनपद में एनडीआरफ की बटालियन द्वारा छात्रों और शिक्षकों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न तरीकों से अवगत जा रहा है । नगर के सिटी मिशन इंटर कालेज में बेटियों को आपदा प्रबंधन के के प्रति जागरूक किया गया। एनडीआरएफ की बटालियन की निरीक्षक श्रीमती रश्मि के नेतृत्व में बटालियन की टीम द्वारा आपदा के समय किस प्रकार आपदा में फंसे किसी भी व्यक्ति को कैसे त्वरित सहायता कर सकते हैं जैसे भूकंप के समय, बाढ़ के समय, किसी को चोट लगने पर खून का रिसाब नहीं बंद हो रहा है या हार्ट अटैक आने की स्थिति में कहीं बिल्डिंग गिर जाने की स्थिति में भूकंप आने पर बाढ़ की स्थिति में हम कैसे स्वयं सुरक्षित रह सकते हैं और दूसरों की कैसे सहायता कर सकते हैं विभिन्न तरीकों से विस्तार पूर्वक प्रदर्शन के माध्यम से सभी छात्रों और शिक्षकों को अवगत कराया एनडीआरएफ का मुख्य कार्य आपदाओं के दौरान विशेष प्रतिक्रिया प्रदान करना है। सामान्य परिस्थितियों के दौरान एनडीआरएफ कठोर प्रशिक्षण नियमित अभ्यास और मॉक ड्रिल के माध्यम से अपने कौशल को उन्नत करता है। कुछ छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान यह सब क्रियाएं छात्रों की टीम बनाकर आपस में प्रयोग करके सीखी। सभी छात्रों को यह संकल्प दिलाया कि अब वह किसी आपदा के दौरान किसी की सहायता किस प्रकार करोगे जितनी भी सहायता आपदा में फंसे व्यक्ति की हम कर सकते हैं उतनी करनी चाहिए। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने निरीक्षक श्रीमती रश्मि और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम देने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर कहा गया कि भी विपत्ति में आपदा के समय पर एनडीआरफ की वेबसाइट पर तुरंत सूचना दें या स्थल स्तर पर विभाग को सूचना दें ताकि सहयोग किया जा सके टीम 24 घंटे उपलब्ध रहती है। इस मौके पर विभाग के शशिकांत, दिनेश यादव, सीटी कमलेश कुमार,रोबिन सिंह, भूपेंद्र सिया राम,सीमा, कमलेश कुमारी, ए एस आई धर्मवीर,विक्रमम सिंह सहित बच्चे व अध्यापक मौजूद रहे।
एनडीआरफ की टीम ने बेटियों को आपदा प्रबंधन के लिए किया जागरूक

