‘‘फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति ने दस अध्यापकों को किया सम्मानित‘‘
फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष फर्रुखाबाद मोनिका यादव को धर्म निरपेक्षता एवं देश की अखण्डता के लिए किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए ’धर्मनिरपेक्ष भारत राष्ट्र रत्न सम्मान 2025 प्रदान किया गया। यह सम्मान समिति अध्यक्ष डॉ० संदीप शर्मा ने प्रदान किया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष फर्रुखाबाद रूपेश गुप्ता को फर्रुखाबाद रत्न सम्मान प्रदान किया गया। फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति द्वारा फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति सभागार निकट स्टेट बैंक में डॉ० संदीप शर्मा नोबल टीचर्स अवार्डस प्रदान किये गये।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं उत्तम शिक्षण शैली के लिए दस शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जी०आई०सी० फर्रुखाबाद के सेवानिवृत प्रधानाचार्य खेन्द्र सिंह गंगवार एवं श्रीकृष्ण कुशवाह, जी०जी०आई०सी० राजेपुर की प्रधानाचार्या ऋचा यादव, सचिन वाजपेई, मनीष अवस्थी इन्द्रपाल सिंह, धनन्जय सिंह, अर्चना राजपूत, पवन गुप्ता, वीरभान सिंह को डॉ० संदीप शर्मा नोबल टीचर्स अवार्डस-2025 प्रदान किये गये। मुख्य अतिथि जिला पंचायत इस मौकै पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने सम्मान पत्र. ट्राफी और शाल उड़ाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज की नई पीढ़ी को शिक्षकों का अनुशरण करना चाहिए। समिति अध्यक्ष डॉ० संदीप शर्मा ने मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष फर्रुखाबाद मोनिका यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता एवं सभी सम्मानित शिक्षकों का स्वागत किया। संचालन आकाश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम प्रभारी हर्ष दुबे और हर्षित मिश्रा ने आभार जताया।
जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव को मिला ’धर्मनिरपेक्ष भारत राष्ट्ररत्न सम्मान 2025’

