निर्माण कार्य के चलते 10 से 12 सितंबर तक प्रभावित रहेगी विद्युत आपूर्ति : अधिशासी अभियंता

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। अधिशासी अभियंता नगरी विद्युत खंड ने बताया कि लकूला फीडर आशिक पांचाल घाट इधर की विद्युत आपूर्ति 10 सितंबर से 12 सितंबर तक निर्माण कार्य को लेकर सुबह 6ः00 से शाम के 6ः00 बजे तक बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के कार्य हेतु मसेनी चौराहे से कादरी गेट तक लाइन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य के कारण विद्युत लाइनों का स्थानांतरण एवं संबंधित कार्य संपन्न किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 के वी फीडर की विद्युत आपूर्ति 10 से से 12 सितंबर तक प्रातः 06ः00 बजे से सायं 06ः00 बजे तक बाधित रहेगी। लकूला उपकेंद्र से निकलने वाला लाल गेट, अंगूरी बाग और एनएकेपी एवं आवास विकास फीडर पंचालघाट उपकेंद्र से निकलने वाला कैंट फीडर प्रभावित रहेगा। उन्होंने बताया कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति को बहाल किया जाएगा उन्होंने जनता से सहयोग करने की अपील की है।