फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। प्राथमिक शिक्षक संघ ने सेवारत शिक्षकों को टीटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य करने संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश पर पुनर्विचार करने के उद्देश्य को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजें ज्ञापन में कहा कि सेवा में लगे शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना करने के अनिवार्यता को व्यावहारिक नहीं माना जा सकता इसलिए इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
भेजे गए पत्र में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष भूपेश पाठक, महामंत्री प्रवेश राठौर उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह ने कहा कि जिस समय पर सेवारत रथ शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। उसे समय के मानक के अनुसार योग्यता पर रखने के बाद ही नियुक्ति दी गई थी। इस कारण से इन लोगों के ऊपर टेट परीक्षा थोपी नहीं जानी चाहिए। यदि ऐसा किया गया तो प्राइमरी विद्यालयों की नीड ही जाएगी नई नियुक्तियां वालों के लिए ही टी ई टी परीक्षा की अनिवार्यता होनी चाहिए। शिक्षक नेताओं ने इस अविवाहित आदेश को निरस्त करने की मांग कोर्ट से भी किया है।
बता दें कि कोर्ट में प्राइमरी विद्यालयों में सेवारत शिक्षकों के लिए सेवा में बने रहने और पदोन्नति प्राप्त करने के लिए टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण किए जाने को अनिवार्य करने संबंधी आदेश पिछले दिनों जारी किया था।
फोटो : अखिलेश
सांसद अखिलेश यादव ने भेजी राहत सामग्री, ट्रैक्टर पर लादकर बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचे सपाई
कन्नौज। कन्नौज में और काली नदी के आसपास बसे गावों में बाढ़ का प्रकोप दिखने लगा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के झंडे और अखिलेश यादव की फोटो वाले पैकेट लेकर सपाई बुधवार को बाढ़ प्रभावित गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की।
सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां की अगुवाई में पूर्व विधायक अरविंद यादव, कल्यान सिंह दोहरे, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, पीपी सिंह बघेल, यश कुमार दोहरे समेत पार्टी के तमाम कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित गांव गंगूपुर, मदारीपुर और टिकापुरवा पहुंचे। रास्ते में पानी भरा होने के कारण सपाई गाड़ी छोड़कर ट्रैक्टर पर सवार हो गए। ट्राली में राहत सामग्री लादकर गांव पहुंचे। यहां सपा के रंग में अखिलेश यादव की फोटो छपी बोरियों में भरी राहत सामग्री ग्रामीणों को वितरित की।
सामग्री लेने के लिए महिलाएं पानी के बीच से होते हुए पहुंची और फिर सिर पर पैकेट रखकर सुरक्षित घर वापस लौट गईं। सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भेजी गई राहत सामग्री के पैकेट उन लोगों ने बाढ़ प्रभावित गांव में वितरित की है। इन गांव की ओर जाने वाले रास्तों पर पानी भर गया। जिस कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया। जिला प्रशासन को और अधिक राहत सामग्री वितरित कराना चाहिए।
सेवारत प्राथमिक शिक्षकों ने पी.एम. को भेजा ज्ञापन : नहीं होनी चाहिए टीईटी की अनिवार्यता

