पुलिस ने पूर्व सैनिक के घर चोरी मामले में व्यापार मंडल नेता के भाई सहित चार हिरासत में लिया,जांच पडताल जारी

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। बीमार चल रहे पूर्व सैनिक के घर से लाइसेंसी असलहा सहित जेबरात, नकदी व अन्य सामान चोरी किया गया था। मामले में पूर्व सैनिक की पत्नी नें मुकदमा दर्ज कराया था, पुलिस नें मामले में व्यापारी नेता के भाई सहित चार को हिरासत में लिया है।
शहर कोतवाली के ठंडी सड़क दशमेश कालोनी निवासी शिखा दुबे ने मुकदमा दर्ज कराया था। शिक्षा ने बताया था कि 10 सितंबर को उनका 17 वर्षीय पुत्र युक्तार्थ उर्फ कृष्णा कोचिंग के लिए सुबह 8 बजे निकला था। जो लापता हो गया। उसके शिक्षण संस्थाओं में जानकारी दी उसके बाद चौकी रेलवे रोड को लिखित तहरीर दी। उसके साथ किसी भी अनहोनी से इंकार नही किया जा सकता। 11 सितंबर को सुबह जब वह उठीं तो बच्चे का लैपटॉप गायब था। गुल्लक टूटी पड़ी थी, जिसमें आठ हजार रूपये थे जो गायब थे, इसके साथ ही अन्य सामान चेक किया तो 4 चैन, 4 अंगूठी, 4 जोड़ी कुंडल, एक मंगलसूत्र, व पति की लाइसेंसी रिवाल्वर गायब थी। इसके साथ ही दो डिब्बी कारतूस, अलमारी में रखे 40 हजार नकद व बैंक खाते से 50 हजार मनोज कुमार के खाते में ट्रांसफर किये गये। बीती रात पुलिस नें व्यापारी नेता के भाई सहित चार को मामले हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पड़ताल कर रही है। बीती देर रात कोतवाली के बाहर व्यापारी नेता व समर्थकों का जमाबडा रहा है। पता चला कि व्यापारी नेता के भाई पर चोरी का जेबर खरीदनें का आरोप है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।