बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला पोषण समिति की आयोजित बैठक के दौरान कहा कि प्रेरणा एप्प् पर गुगरापुर एवं सौरिख की प्रगति शून्य हैं, जिसका सुधार किया जाये। उन्होनें कहा कि पोषण ट्रैकर एप्प् पर धात्री एंव 0 से 6 माह के बच्चों की फीडिंग में 19 का अंतर आ रहा हैं, जिसका सुधार किया जाये।उन्होनें लाभार्थियों के मोबाइल नम्बर सत्यापन में हसेरन, सौरिख, उमर्दा की प्रगति खराब पाये जाने पर सुधार लाने के निर्देश दिये। कहा कि वीएचएसएनडी कार्यक्रम में उमर्दा, गुगरापुर अपने कार्यां में सुधार करें। जनपद में 592 बच्चे सैम की श्रेणी में हैं, जिसकी पिछली माह की संख्या 700 थी, सुधार हुआ है और अधिक सुधार किया जाये। उन्होनें कहा कि सैम बच्चों को एनआरसी वार्ड पर अधिक से अधिक भर्ती कराया जाये। सीडीपीओ जलालाबाद एवं गुगरापुर शेषमणि यादव का कार्य संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी प्रकट करते हुये अतिरिक्त चार्ज हटाने के निर्देश दिये। कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अन्तर्गत 898 लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी जायेगी।
बैठक में प्रशिक्षु आईएएस अर्पित कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

