आपदा प्रबंधन टीम ने छात्राओं को बताए आपदा प्रबंधन के गुर, कराया अभ्यास

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आपदा प्रबंधन टीम ने रामानंद बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन करके आपदा से निपटने के बारे में बच्चों को अवगत कराया।
इस दौरान बच्चों को आपदा से संबंधित सावधानियों को बताया गया, जिसमें सीपीआर, सर्प दंश, व चोट वाले व्यक्ति को कैसे अस्पताल तक ले जाना है, के बारे में बताया गया। इसके साथ ही पानी में डूबते हुए व्यक्ति को किस तरीके से बचाना है उसके भी टिप्स दिए गए। इन सभी का प्रदर्शन क्रीम के वॉलिंटियर्स द्वारा किया गया। बच्चों को समझाया गया कि किसी भी स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि घबराने से स्थितियां बिगड़ती हैं सुधरती नहीं हैं। इसलिए हिम्मत से किसी आपदा के समय काम लेना चाहिए। टीम में एसआई आनंद कुमार, राजीव गौड़, सुनील कुमार, सतीश कुमार, मीनाक्षी,रीमा, शामिल रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य रीता दुबे, नीना कठेरिया सुनीता दुबे,,दीपावली कुमार, लबली, आदि सहित बड़ी संख्या में बालिकाएं मौजूद रहीं।