अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने दिए निर्देश,अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं व्यापारी

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज फतेहगढ़ स्थिति पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह की अध्यक्षता एक बैठक हुई,जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने कहा कि सभी व्यापारी अपनी दुकानों पर सीसीटीवी अवश्य लगवाएं, इससे पुलिस और व्यापारियों को सहूलियत होती है और साथ में ंएआरटीओ द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया और सभी से अपील की कि बीमा पलूशन और हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही नगर पालिका अधिकारी और शासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चाएं हुई। जिसमें मुख्य मुद्दा परसों से नवदुर्गा शुरू होने पर मीट की दुकान को पर्दा लगाने पर चर्चा हुई, जिस पर एडीशनल एसपी साहब ने अपनी सहमत जताई।
बैठक में व्यापारी नेता सदानंद शुक्ला, शिवाशीष तिवारी, राजू गौतम, सौरभ शुक्ल, आदित्य मिश्रा, अलादीन और आदि मौजूद रहे।