कन्नौज : देश के युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का सुनहरा अवसर

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। माय भारत कन्नौज युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज 2026 प्रतियोगिता का पंजीकरण प्रारंभ हो गया है जो 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में युवाओं की अधिकतम भागीदारी एवं  अभियान की सफलता के लिए नेहरू पी जी कॉलेज छिबरामऊ  में जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी की अध्यक्षता में संस्थान के बच्चों के साथ सभा कक्ष में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । मेरा युवा भारत कन्नौज के जिला युवा अधिकारी ने प्रधानमंत्री के 2047 के पूर्व भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में ले जाने के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग क्विज 2026 में अधिक से अधिक युवाओं को भाग लेने की अपील किया । उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम 10000  युवाओं को पुरस्कृत किया जाएगा तथा 3000 युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर दिल्ली में जाने का अवसर मिलेगा। कॉलेज के सहायक प्रोफेसर राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं डॉ आशीष गुप्ता ने तकनीकी सपोर्ट से विद्यार्थियों को माय भारत पर पंजीकरण एवं प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रक्रिया को प्रोजेक्टर के माध्यम से समझाया। वही कॉलेज की प्रभारी प्रधानचार्या डॉ बबीता यादव जी द्वारा छात्रों को अधिक संख्या मे पंजीकरण के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम मे डॉ उदय पाल सिंह, डॉ कृष्ण कुमार यादव, डॉ राजीव, प्रोफेसर लोकेन्द्र कुमार, नारायण तिवारी, चक्रेश पांडे आदि की कार्यक्रम मे सहभागिता प्राप्त हुई ।