बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा अभ्युदय योजना के अंतर्गत जनपद की सभी तहसीलों में अभ्युदय कोचिंग केन्द्रों में बेहतर शिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
इसी क्रम में अभ्युदय कोचिंग सेंटर, पी0एस0एम0 कॉलेज में प्रशिक्षु आई0ए0एस0 अर्पित कुमार ने छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि कोचिंग में प्रतिदिन रोस्टर और सेलेब्स के अनुसार पढ़ाई कराई जाएगी, जिससे छात्रों को समुचित दिशा और तैयारी मिले।
श्री कुमार ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता प्रदान करना और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में सशक्त बनाना है। कोचिंग में योग्य प्रशिक्षक विभिन्न विषयों और परीक्षाओं की विस्तृत तैयारी कराएंगे, जिससे छात्र अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकें।
