अखिलेश यादव को 27 में मुख्यमंत्री बनाने की सपाइयों ने भरी हूंकार

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आज समाजवादी समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव जी की संस्तुति पर समाजवादी युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष मुजाहिद अंसारी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए 21 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की, सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का जिला कार्यालय पर युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष मुजाहिद अंसारी ने फूल मालाओं तथा समाजवादी गमछा पहनाकर स्वागत किया और सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे।
इस मौके पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश और पार्टी की तरफ लोगों का झुकाव ये बता रहा है कि बस कुछ दिन शेष हैं और आ रहे अखिलेश हैं। इस दौरान महा नगर अध्यक्ष मुजाहिद अंसारी, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष इज़हार खां, पूर्व कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, बीना शर्मा, शिवशंकर शर्मा आदि पदाधिकारियों ने विचार प्रस्तुत कर कार्यकर्ताओं में संघर्ष का जोश भरा। इस दौरान गौरव यादव जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड, मोहम्मद अकलीम खां जिला सचिव यूथ ब्रिगेड, कुद्दश खां नगर अध्यक्ष शमशाबाद, अबरार मंसूरी, ऋषभ गुप्ता, अरविंद यादव नगर अध्यक्ष शमशाबाद, अनुज यादव जिला कोषाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, जितेंद्र यादव नगर उपाध्यक्ष, नीलू यादव नगर उपाध्यक्ष, अश्वनी शर्मा, आकाश राठौर, धर्मेंद्र कुमार, राघवेंद्र सिंह आदि मनोनीत पदाधिकारियों के समर्थक, पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।