फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि जिले को ग्रीन एक्सप्रेस वे की मुख्यमंत्री ने सौगात दी है। उसके लिए 1100 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह मार्ग 90 किलोमीटर लंबा होगा। कहा कि फर्रुखाबाद, गुरसहायगंज मार्ग का भी प्रस्ताव दिया गया है। अपने सेनापति स्थित आवास पर विधायक सदर मेजर ने कहा कि प्रयास है कि बिजली की समस्या का स्थाई रूप से हल निकाला जाएगा, नीमकरोरी धाम में बिजलीघर बनाया जाएगा,जिससे बिजली की समस्या हल किया जा सके। इसके अलावा हर-घर नल योजना के अंतर्गत 26 करोड़ से पाइप लाइनों को पूरे नगर में अंडरग्राउंड लाइन बिछाया जा रहा है। नगर में सीवर प्लांट लगाने का 600 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री को उनके द्वारा दिया गया है जो फतेहगढ़,आवास विकास और बीबीगंज तक तीन खंडों में बनाया जाएगा, जिस पर विचार चल रहा है। लोगो को रोजगार दिलाने की ओर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है और जिले में उद्योग स्थापित करने का प्रयास भी होगा। मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि क्षेत्र और जिले का सर्वांगीण विकास करना उनका उद्देश्य है और इस उद्देश्य को लेकर वह प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से बराबर संपर्क में बने हुए हैं और उद्देश्य को प्राप्त करके ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद को गंगा एक्सप्रेस में और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए लिंक वे भी बनाए जाएंगे। मेजर ने कहा कि जब आवा गमन में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था अच्छी होगी तो विकास भी अधिक होगा इसलिए मुख्य मार्गो से जनपद को जोड़ने को प्राथमिकता दी जा रही है। महानगरों से सीधे-सीधे जुड़ाव के चलते रोजगारों को प्राप्त करने के मौके भी प्राप्त होंगे। युवाओं की बेरोजगारी दूर करने के लिए जनपद में कोई उद्योग धंधा लगवाने का प्रयास किया जा रहा है। देवरामपुर क्रॉसिंग से दो रेलवे लाइन को क्रास करके एक किलोमीटर रेलवे पुल बनाने का राज्य सरकार द्वारा अकेले बनाने 98 करोड़ रुपए का मेरे द्वारा प्रयास जा रहा है। जर्जर विद्युत लाइन बदलवाने के लिए भी प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया है। भाजपा मीडिया प्रभारी शिवांगी रस्तोगी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबाद को दी ग्रीन एक्सप्रेस वे की सौगात : सदर विधायक

