कन्नौज: पुलिस अधीक्षक ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।  (आवाज न्यूज ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज सखी वन स्टॉप सेंटर (आशा ज्योति केंद्र) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन अवलोकन किया और व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। अधीक्षक द्वारा विधिक सहायता, चिकित्सीय सहयोग एवं अस्थायी आश्रय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर पीड़ित महिलाओं को समयबद्ध और संवेदनशील मदद उपलब्ध कराने पर बल देते हुए स्टाफ को सेवा प्रदायगी में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के निर्देश तथा केंद्र की कार्यप्रणाली को और भी सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा किसी भी पीड़िता को सहायता प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो और उसे त्वरित सहयोग दिए जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। बाद में एसपी ने अपने संक्षिप्त वक्ताव्यमे कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।