फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिले की बढ़पुर क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत खानपुर में रविवार को एक महत्वपूर्ण विकास परियोजना का उद्घाटन हुआ। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने फीता काटकर अन्नपूर्णा भवन (राशन कोटा दुकान) का शुभारंभ किया। यह भवन ग्राम प्रधान कुमुद शुक्ला एवं उनके पति, भाजपा नेता रामवीर शुक्ला की पहल पर निर्मित किया गया है।
राष्ट्रवादी ब्रह्म मंच के जिलाध्यक्ष अमन दुबे, ग्राम प्रधान पति रामवीर शुक्ला, एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक को फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखा गया। विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण करते हुए भवन की गुणवत्ता और निर्माण शैली की खुले दिल से सराहना की। विधायक ने कहा कि इस भवन के माध्यम से सरकारी मुफ्त राशन योजना का लाभ गांव के प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक समय से पहुंचेगा और उन्हें अब इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। कार्यक्रम में मौजूद जिला आपूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने जानकारी दी कि पात्र कोई भी व्यक्ति अब खाद्यान्न से वंचित नहीं रहेगा। पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी की निगरानी में नियमित वितरण प्रणाली को पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष राजपूत, राघव शुक्ला, अरुण पांडेय, शिवम मिश्रा, नीलेश दीक्षित, रघुमंगल यादव (बंटू) समेत कई गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सदर विधायक ने खानपुर पंचायत में अन्नपूर्णा भवन का किया उद्घाटन

