बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण विभाग (स्वतंत्र प्रभार) के राज्य मंत्री असीम अरुण ने आज जनपद कन्नौज स्थित विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। इस अवसर पर कुल 35 ट्राईसाइकिलें, 12 कान की मशीनें एवं 1 स्मार्ट केन प्रदान की गईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि शासन द्वारा दिव्यांगजनों के पुनर्वास एवं सशक्तिकरण हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों को न केवल चलने-फिरने में सुविधा होगी, बल्कि वे आत्मनिर्भर बनकर आजीविका के साधन भी विकसित कर सकेंगे। इससे उनके जीवनस्तर एवं पारिवारिक आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि समाज का हर वर्ग समान अवसर का अधिकारी है। राज्य सरकार का प्रयास है कि दिव्यांगजन भी सम्मानपूर्वक जीवन यापन करें और मुख्यधारा से जुड़ें। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि ऐसे पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए।
कार्यक्रम में पार्टी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
छिबरामऊ में भी दिव्यांगजनों को वितरित हुए सहायक उपकरण
इसी क्रम में विकास खण्ड छिबरामऊ परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक छिबरामऊ अर्चना पाण्डेय द्वारा कुल 30 ट्राईसाइकिलें, 12 कान की मशीनें एवं 5 ब्रेल किट लाभार्थियों को प्रदान की गईं।

