कन्नौज : प्रभारी मंत्री ने की कोर कमेटी की बैठक, नोट की समस्याएं

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  आज प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने जनपद की प्रभारी मंत्री होने के चलते  निरीक्षण भवन में  कोर कमेटी की बैठक ली जिमसें  मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, विधायक कैलाश राजपूत, विधायक अर्चना पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह, क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी उपस्थित रहे। बैठक में  जनपद के विकास कार्यों को लेकर चर्चा गई तथा विकास कार्यों में आ रही समस्याओं  को नोट किया गया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए। वही शासन स्तर पर आ रही समस्याओं को नोट किया गया, वही प्रभारी मंत्री ने कहा कि शासन स्तर से आ रही समस्याओं को मुख्यमंत्री मंत्री के समक्ष रखा जाएगा और आरही समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। विभाग बार भी विकास कार्यों की समीक्षा की गई जिससे विकास कार्यो में कोई बाधा न आए। बैठक के बाद मौजद कार्यकर्ताओं से भी बात की और उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।