बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा दुर्गा प्रतिमा/मूर्ति विसर्जन पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रांतर्गत विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं आमजन की सुविधाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विसर्जन के दौरान गोताखोरों की व्यवस्था, चिकित्सीय सहायता टीम एवं एम्बुलेंस भी तैनाती के लिए निर्देशित किया गया। जनता से अपील की गई है कि प्रशासन का सहयोग करें एवं निर्धारित नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्वक विसर्जन कार्य सम्पन्न करे।
कल 02 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस ने यातायात के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। एक पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक
ट्रैफिक पुलिस द्वारा गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सिर्फ मूर्ति वाली गाड़ियों को ही सर्किट हाउस वाले मोड से विसर्जन स्थल घाट पर जाने दिया गया था अन्य सभी प्राइवेट वाहन डीजे वाले वाहन को यहीं पर रोक दिया गया था जिससे बिना किसी घटना दुर्घटना के सकुशल रूप से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जा सका था।
यही व्यवस्था कल होने वाले मूर्ति विसर्जन पर भी लागू रहेगी। सिर्फ दुर्गा प्रतिमा वाली गाड़ियों को ही सर्किट हाउस वाले मोड( पुलिस लाइन) के पास से विसर्जन स्थल वाले घाट अलियापुर की तरफ जाने दिया जाएगा।
अन्य किसी भी प्रकार के चार पहिया वाहन डीजे वाले वाहन को सर्किट हाउस वाले मोड पर ही रोक दिया जाएगा ताकि बिना किसी घटना और समस्या के इस बार भी मूर्तियों को सकुशल रूप से विसर्जित कराया जा सके।
सभी मूर्ति विसर्जित करने वाले आयोजको से अनुरोध है कि इस बार भी सिर्फ मूर्ति वाली गाड़ियों को ही सर्किट हाउस वाले मोड़ से विसर्जन स्थल की तरफ ले जाएं अन्य किसी प्रकार के चार पहिया वाहन तथा डीजे वाले वाहन को ले जाने का प्रयास न करें।

