बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा जुम्मे की नमाज़ एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद कन्नौज में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रांतर्गत पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान नगर क्षेत्र में प्रमुख मार्गों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रशासन व पुलिस द्वारा सतर्कता बरती जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही यह भी कहा कि कानून-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

