बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत महिलाओ/ बालिकाओं को जागरूक किया गया।
बालिकाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, मिशन शक्ति केन्द्र व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा है महिलाओं का सशक्तिकरण।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के आज थाना कोतवाली कन्नौज मिशन शक्ति/एन्टीरोमियो टीम द्वारा कन्हैया लाल इंटर हाइस्कूल, वी मार्ट ,लाखन तिराहा पर महिला संबंधी होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया व महिला संबंधी सभी हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1930, 1076,1098 के बारे में जानकारी दी गई।
थाना ठठिया पुलिस द्वारा ग्राम रूरा मे चैपाल लगाकर महिलाओंध्बालिकाओं को महिला संबंधी होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया व महिला संबंधी सभी हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1930, 1076,1098 के बारे में जानकारी दी गई।
थाना गुरसहायगंज पर तैनात मिशन शक्तिध्एन्टीरोमियो टीम द्वारा रेलवे स्टेशनध्बस स्टैंड पर महिलाओंध्बालिकाओं को महिला संबंधी होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया व महिला संबंधी सभी हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1930, 1076,1098 के बारे में जानकारी दी गई।
थाना तिर्वा पर तैनात मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम द्वारा महाविद्यालय तिर्वा जनपद कन्नौज में छात्राओं को महिला संबंधी होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया व महिला संबंधी सभी हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1930, 1076,1098 के बारे में जानकारी दी गई ।
थाना सकरावा पर तैनात मिशन शक्तिध्एन्टीरोमियो टीम द्वारा ग्राम पंचायत सकरवा के मोहल्ला गुलजारनगर थाना सकरावा में चैपाल लगा कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला संबंधी होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया व महिला संबंधी सभी हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1930, 1076,1098 के बारे में जानकारी दी गई।जनपद के समस्त थानों पर तैनात मिशन शक्तिध्एन्टीरोमियों टीम द्वारा निरन्तर अपने अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण शील रहकर विभिन्न भीड़भाड़ वाले स्थानों,बाजार,मंदिर मे मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान व साइबर संबंधित अपराध के बारे मे अवगत कराया। उन्हें किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु वीमेन पावर लाइन 1090 व न्च्112 व ऑपरेशन कवच व 181 महिला हेल्पलाइन व 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व 1098 चाइल्ड लाइन व 155260 व 1930 साइबर क्राइम अपराध के बारे में बताया गया व अन्य कानूनी जानकारी दी और बालिकाओंध्महिलाओं को जागरूक किया गया।
समस्त थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल द्वारा ग्रांम चैपाल,स्कूल, कालेजों, बाजारों में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया।
साथ ही थाना स्थानीय पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उद्देश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

