कन्नौज : यू विन पोर्टल पर फीडिंग की खराब प्रगति पर सीएचसी प्रभारी को चेतावनी

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में दिनांक 05 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान व यूविन पोर्टल तथा आयुष्मान कार्ड के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता के कार्यक्रम प्रतिदिन चलाये जाये। बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, कृषि, नगर निकाय, पंचायतीराज आदि संबांधित विभागों के माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है इसके अनुरूप ही कार्य किया जाए। लोगों को सफाई के विषय में जागरूक किया जाये, जिससे प्रेरित होकर लोग सफाई पर ध्यान दें। उन्होनें कहा कि साफ-सफाई एवं झाड़ियों की सफाई के साथ ही फॉगिंग पर भी जोर दिया जाये, जिससे बीमारियां न पनपने पाये।

जिलाधिकारी ने यूविन पोर्टल पर वि0ख0 कन्नौज की फीडिंग की प्रगति अत्यतं खराब पाए जाने पर पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कन्नौज के चिकित्सा अधीक्षक सुधाशु दुबे को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। कहा यूविन पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की फीडिंग शत-प्रतिशत होनी चाहिए। उन्होनें उन्होनें कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के कार्य में गति लायी जाये। कोई भी पात्र लाभार्थी आयुष्मान कार्ड योजना से वंचित नही रहना चाहिए। उन्होनें निर्देश दिए कि जनपद में संचालित हेल्थ एटीएम व आक्सीजन प्लांट की जांच की जाए। सभी हेल्थ एटीएम व आक्सीजन प्लांट सुचारू रूप से संचालित होने आवश्यक है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आशीष कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 स्वदेश गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।