फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आखिरकार लीवर कैंसर से जंग हार गए उमेश यादव। उनका मंगलबार सुबह 4 बजे निधन हो गया। वे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य थे। दिल्ली के राजीव गाँधी कैंसर संस्थान में उनका इलाज चल रहा था जहां सोमवार को चिकित्सकों ने जवाब दे दिया था घर लौटते सुबह फतेहगढ़ एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह बीते कई दिनों से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। उमेश यादव पुत्र रामेश्वर सिंह यादव फतेहगढ़ के मोहल्ला जाफरी के निवासी थे। उनके निधन से उनके परिवार व निकटतम लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
आखिरकार लीवर कैंसर से जंग हार गए उमेश यादव, निधन

