त्योहार के चलते एफएसडीए की छापामार कार्यवाही : भरे दो नमूने

फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के अनुपालन में आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य/पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 10.10.2025 को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह एवं अरूण कुमार मिश्र द्वारा निम्न कार्यवाही सम्पादित की गयी।
भोलेपुर, फतेहगढ़, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित राजकुमार के खाद्य प्रतिष्ठान गुप्ता मिष्ठान भण्डार से खाद्य पदार्थ पेड़ा का एक नमूना संकलित किया गया। याकूतगंज, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित राजीव के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ बर्फी का एक नमूना संकलित किया गया। साथ ही 24 किलोग्राम बर्फी (बाजारू मूल्य रू0 7500) जोकि खाने योग्य नही थी, को खाद्य कारोबारकर्ता राजीव द्वारा नष्ट कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *