बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन कन्नौज में लाइब्रेरी का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस लाइब्रेरी की स्थापना का उद्देश्य पुलिस कर्मियों में अध्ययन की आदत विकसित करना, उनके ज्ञान व व्यवहारिक दक्षता में वृद्धि करना तथा उन्हें विभिन्न विषयों की जानकारी उपलब्ध कराना है। लाइब्रेरी में कानून, अपराध अन्वेषण, साइबर क्राइम, मनोविज्ञान, सामान्य ज्ञान व अन्य प्रेरणादायक पुस्तकों का संग्रह किया गया है, जिससे पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के साथ-साथ आत्मविकास का भी अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी तिर्वा/लाइन कुलवीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सुखपाल सिंह व पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

