एफएसडीए की छापामार कार्यवाही में भरे नमूने, नष्ट कराई रू 7500 की बर्फी

फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के अनुपालन में आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य/पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 12.10.2025 को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद श्री अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह एवं श्री बृज मोहन गुप्ता द्वारा निम्न कार्यवाही सम्पादित की गयी।

’ जैनापुर, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित अनुभव सिंह के खाद्य प्रतिष्ठान अनुभव मिष्ठान भण्डार से खाद्य पदार्थ खोया का एक नमूना संकलित किया गया।
’ राजेपुर,जनपद-फर्रूखाबाद स्थित दुलाल बारूल के खाद्य प्रतिष्ठान बंगाली स्वीट से खाद्य पदार्थ बर्फी का एक नमूना संकलित किया गया।
’ जसमई चौराहा, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित सौरभ के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ रिफाइंड पामोलीन आयल का एक नमूना संकलित किया गया।
साथ ही 25 किलोग्राम बर्फी (बाजारू मूल्य रू0 7500) जोकि खाने योग्य नही थी, को खाद्य कारोबारकर्ता दुलाल बारूल द्वारा नष्ट कराया गया।