संडे बाजार को लेकर व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

फर्रुखाबाद।।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौप कर मांग उठाई कि संडे बाजार को लगने दिया जाये ताकि छोटे व्यापारियों को त्योहार पर दिक्कत न हो।
ज्ञापन में कहा गया कि नेहरूरोड़ पर वर्षो से सन्डे बाजार लगता आ रहा है। वर्षो से लग रहे सन्डे बाजार से रेडी फेरी वाले छोटे व्यापारियों का पालन पोषण हो रहा है। कई वर्षों से लग रहे हैं इस संडे बाजार से खरीदे जा रहे कपड़ों से मिडिल क्लास परिवारों का तन भी ढकता है व सन्डे बाजार मे ज्यादातर मिडिल क्लास सर्दियों मे गरम कपड़ो को खरीदते हैं। मिडिल क्लास लोग दुकानों व शोरूम से गरम कपड़ो को खरीदने में असमर्थ होते है जो कि उनकी सन्डे बाजार से मुनासिब पैसो से गरम कपड़े मिल जाते हैं जिससे मिडिल क्लास गरीब परिवारों का तन भी ढक जाता है। गत रविवार को परीक्षा होने के कारण पुलिस प्रशासन द्वारा सन्डे बाजार को नहीं लगने दिया जिससे सन्डे बाजार के छोटे व्यापारियों का काफ़ी नुकसान हुआ है। दीपावली के बाद सर्दी के दिन है और ऐसे में परीक्षाओं के चलते संडे बाजार को ना बंद कराया जाए और यदि ऐसा होता है तो वह हमारे छोटे व्यापारियों व मिडिल क्लास गरीब परिवारों के हित मे नहीं होगा जोकि व्यापार मंडल हरगिज बर्दास्त नहींकरेगा। मजबूरन व्यापार मंडल को सड़कों पर आने को विवश होना पड़ेगा ।
इस दौरान सन्डे बाजार अध्यक्ष नितिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, महामंत्री रामु कश्यप, युवा महामंत्री केशव पांडेय, युवा अध्यक्ष आमिर खान, दीपू, लालू सिंह, विष्णु बाजपेई, फिरोज खान, मोहन अग्रवाल, नईम सिराज, सरिक, सोहन शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।