सपा ने धूमधाम से मनाई भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती

फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज मिसाइल मैन के नाम से विश्वविख्यात भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में मौजूद नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम एक सच्चे देशभक्त थे, जिन्होंने देश को तकनीकी दृष्टि से मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने भारत को एक से एक आधुनिक मिसाइलें दीं, जिससे आज भारत का नाम विश्व पटल पर गौरव के साथ लिया जाता है।
उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन हर भारतीय युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने गरीबी से उठकर मेहनत, ईमानदारी और समर्पण से दुनिया में भारत का मान बढ़ाया। उनके सपनों का भारत वही है जहाँ हर युवा शिक्षित, सशक्त और रचनात्मक हो। हम सभी को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी, कार्यक्रम के प्रभारी एवं अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष साजिद खान,जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाल ,ओम प्रकाश शर्मा, बिना शर्मा, जिला सचिव रामपाल सिंह यादव, महिला सभा प्रदेश सचिव सुनीता शाक्य,कमल हसन, डॉ. रामकृष्ण राजपूत,शिव शंकर शर्मा ,मुजीबुल हसन,मुजाहिद अंसारी, नीलम चौहान आदि नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव इलियास मंसूरी द्वारा किया गया।