कन्नौज : विशेष अभियान में एफएसडीए ने फिर भरे खाद्य पदार्थो के 6 नमूने

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  जनपद में दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज पर्व पर खोया, पनीर, दूध, घी, मिठाईयां, नमकीन, ड्राई फ्रूट, खाद्य तेल, वनस्पति, रंगीन मीठे खिलौने एवं अन्य खाद्य तथा पेय पदार्थों में मिलावट की रोकथाम तथा मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों के निर्माण, वितरण व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु विशेष अभियान के तहत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों अनिल कुमार राठौर, सर्वेश कुमार एवं अरविंद कुमार साहू के छापामार दल द्वारा सदर तहसील कन्नौज क्षेत्र एवं छिबरामऊ तहसील क्षेत्र में विभिन्न बाजारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए, 

मोहम्मद सोहराब पुत्र श्री सुलेमान निवासी मोहल्ला- अफसरी,  गुरुसहायगंज की मोहल्ला- नंगापुरवा, गुरुसहायगंज, कन्नौज स्थित चीनी के खिलौने, गट्ठे एवं बताशे आदि के निर्माण इकाई  से चीनी के खिलौने की मिठाई एवं अपमिश्रक सेफोलाइट के 01-01 नमूने, धर्मवीर पुत्र राम करन के इन्दुइयागंज, गुरुसहायगंज स्थित प्रतिष्ठान से खड़ी हल्दी एवं साबुदाना के 01-01 नमूने, पीयूष पुत्र श्री चंद्रशेखर कुशवाहा के मल्लपुरवा, गुरुसहायगंज स्थित प्रतिष्ठान से नमकीन का 01 नमूना एवं राजेंद्र सिंह पुत्र देशराज सिंह के मल्लपुरवा, गुरसहायगंज स्थित प्रतिष्ठा से दही का 01 नमूना वास्ते जांच संग्रहित किया गया।  नंगा पुरवा गुरसहायगंज स्थित मोहम्मद सोहराब के निर्माण प्रतिष्ठान में मिले 15 किलोग्राम सोफोलाइट अपमिश्रक को खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सीज कर खाद्य कारोबार कर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दे दिया गया। जिसका अनुमानित बाजारी मूल्य लगभग ₹2250/- है।आज संग्रहित उपरोक्त सभी 06 नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत तद्नुसार अग्रिम कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा इस अभियान के दौरान कार्रवाई से संबंधित सभी बाजारों में खाद्य कारोबार कर्ताओं सहित आम जन को रंगीन, मिलावटी तथा दूषित खाद पदार्थ में मिलावट के संबंध में स्थलीय परीक्षण की विधियों की जानकारी देते हुए, खाद्य पदार्थों के उपभोग के संबंध में जागरूक किया गया।