‘‘खाद्य विभाग ने नष्ट कराया रू0 15000 का छेना व रसगुल्ला‘‘
फर्रूखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, फर्रूखाबाद के आदेश के अनुपालन में आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य/पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 15.10.2025 को सहायक आयुक्त (खाद्य)-2 के नेतृत्व में एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद श्री अक्षय प्रधान के पर्यवेक्षण में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शिवदास सिंह, श्री विनोद कुमार एवं श्री अरूण कुमार मिश्र द्वारा निम्न कार्यवाही सम्पादित की गयी।
’ निकट राजपूतधानी रेस्टोरेन्ट, कैण्ट फतेहगढ़, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित लक्ष्य अग्रवाल के खाद्य प्रतिष्ठान रिफ्रेशमेन्ट फास्ट फूड से खाद्य पदार्थ रिफाइन्ड सोयाबीन तेल व पेड़ा का एक-एक नमूना संकलित किया गया।
’ छिबरामऊ रोड, जहानगंज, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित सरोजनी देवी के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ रसगुल्ला का एक नमूना संकलित किया गया।
’ छिबरामऊ रोड, जहानगंज, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित संजीव कुमार के खाद्य प्रतिष्ठान लोचन छेना भण्डार से खाद्य पदार्थ छेना का एक नमूना संकलित किया गया। साथ ही सचल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से रेलवे रोड, फर्रूखाबाद स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों के यहां से खाद्य पदार्थ बर्फी, पेड़ा, लड्डू, नमकीन, सोयाबीन तेल इत्यादि खाद्य पदार्थों के 18 नमूनों की प्राथमिक जांच की गयी जिसमें सभी नमूने विशुद्व पाये गये तथा 50 किलोग्राम छेना (बाजारू मूल्य रू0 12500) एवं 25 किलोग्राम रसगुल्ला (बाजारू मूल्य रू0 2500) जोकि खाने योग्य नही थी, को खाद्य कारोबारकर्ताओं द्वारा नष्ट कराया गया।

