बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। सर्विलांस टीम द्वारा खोए हुए 222 मोबाइल (अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रूपये) बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द किये गये।
आज पुलिस अधीक्षक जनपद विनोद कुमार द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपदीय सर्विलांस टीम द्वारा जनपद कन्नौज में खोए हुए 222 मोबाइल फोनों को सीएआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद किया गया, बरामद मोबाइलों को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा सम्बन्धित मोबाइल धारकों को सौंपा गया । मोबाइल धारकों द्वारा अपना खोया हुआ मोबाइल फोन वापस पाकर अत्यन्त प्रसन्नता जाहिर करते हुए कन्नौज पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई । मोबाइल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हें विश्वास नहीं था कि उन्हें अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिल जायेगा किन्तु पुलिस द्वारा किये सराहनीय प्रयासों से उनका खोया हुआ फोन वापस मिल सका है । वर्ष- 2025 में अब तक 372 फोन रिकवर किये गये है।
मोबाइल धारकों को सचेत करते हुये पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा मोबाइल मिसिंग की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पोर्टल के विषय में बताया गया कि भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित इस पोर्टल के माध्यम से आप अपना मोबाइल खो जाने की स्थिति में सर्वप्रथम के माध्यम से /सम्बन्धित थाने पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करानी होती है, इसके पश्चात शिकायती प्रार्थना पत्र को अपने पहचान पत्र व मोबाइल बिल के साथ CEIR पोर्टल की वेबसाइट (www.ceir.gov.in) पर जाकर गुम/चोरी हुये मोबाइल को ब्लाक करने के लिए अनुरोध करना होता है।

