कन्नौज : सांकेतिक सीडीओ बन नित्या ने किया लायब्रेरी के लिए पुस्तकों का चयन

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज मिशन शक्ति के अन्तर्गत विकास भवन में सांकेतिक रूप से सुशीला देवी गर्ल्स  इंटर कालेज की कक्षा 12 की छात्रा नित्या सिंह भदौरिया को मुख्य विकास अधिकारी के पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई। नित्या द्वारा जनसुनवाई की गयी। जनपद में जिला विकास कार्यालय में स्थापना से सम्बन्धित, उपायुक्त स्वतः रोजगार कार्यालय में उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी एवं प्रगति एवं अपर मुख्य अधिकारी (जिला पंचायत) से सम्बन्धित कार्यों की प्रगति एवं जिला पंचायत राज अधिकारी से विभागीय योजनाओं जानकारी ली गयी। जिला पंचायतराज अधिकारी राजेन्द्र प्रकाश द्वारा मांगे गए निर्देश के क्रम में जिले में प्रस्तावित 94  डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 05 किताबों 1. हमारा शरीर, 2. हीरो पेड पर नही उगते, 3. कम लागत बिना लागत शिक्षण सहायता सामग्री, 4. सृजनात्मक गणित एवं 5. विज्ञान और आप कुल 5 पुस्तको चयन सूची में सम्मिलित करने के निर्देश दिये गये।

इससे पूर्व नियमित मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी ने बुके देकर सांकेतिक सीडीओ का स्वागत किया और जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी तथा उपायुक्त स्वतः: रोजगार राजकुमार लोधी सहित अपने समस्त स्टाफ का परिचय कराया।

विकास भवन से विदा करने से पहले नित्या को मिशन शक्ति का प्रतीक चिन्ह और कन्नौज का खास अतर भी भेंट किया।