बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग, पिछडा वर्ग कल्याण विभाग एवं अल्पसंख्यक वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत (कक्षा 11-12) के छात्र/छात्राओं को उनके आधार लिंक बैंक खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि प्रेषित की गयी है। मुख्यमंत्री द्वारा छात्र/छात्राओं के खातों में अंतरित की गयी छात्रवृत्ति की धनराशि का आयोजन लखनऊ में किया गया। जनपद कन्नौज में प्रथम चरण में तीनों विभागों के अनुसूचित जाति के 394 छात्र/छात्राओं के खातों में रू0 0.552 लाख, सामान्य वर्ग के 237 छात्र/छात्राओं के खातों में रू0 0.711 लाख, पिछडा वर्ग के 2833 छात्र/छात्राओं के खातों में रू0 62.00 लाख एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 127 छात्र/छात्राओं के खातों में रू0 3.79 लाख व दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत में अनुसूवित जाति के 261 छात्र/छात्राओं के खातों में रू0 0.313 लाख, सामान्य वर्ग के 136 छात्र / छात्राओं के खातों में रू० 0.409 लाख पिछड़ा वर्ग के 781 छात्र/छात्राओं के खातों में रू0 10.50 लाख एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 49 छात्र/छात्राओं के खातों में रू0 1.54 लाख की धनराशि प्रेषित की गयी है। इस प्रकार द्वितीय चरण में तीनों विभागों के अनुसूधित जाति के 1495 छात्र/छात्राओं के खातों में रू0 25.89 लाख, सामान्य वर्ग के 624 छात्र/छात्राओं के खातों में रू0 25.12 लाख, पिछड़ा वर्ग के 2916 छात्र/छात्राओं के खातों में रू0 63.11 लाख एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 376 छात्र/छात्राओं के खातों में रू0 11.13 लाख व दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत में अनुसूचित जाति के 1285 छात्र/छात्राओं के खातों में रू0 18.19 लाख, सामान्य वर्ग के 670 छात्र/छात्राओं के खातों में रू0 23.76 लाख, पिछड़ा वर्ग के 2948 छात्र/छात्राओं के खाते में रू० 90.02 लाख एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 289 छात्र/छात्राओं के खातों में रू0 8.91 लाख की धनराशि प्रेषित की गयी है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद के प्रत्येक विद्यालय में किया गया एवं
छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

