महिला सुरक्षा : पुलिस की मुहिम के चलते बेटियों एंव महिलाओं को थानाबार किया गया जागरुक

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाते हुए थानाबार मुहिम चलाकर लागातार मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में आज थानाबार अभियान चलाया गया।
बतादें कि आज पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में आज शहर कोतवाली फर्रुखाबाद, थाना अमृतपुर व थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में एंटी रोमियों टीम ने मिशन शक्ति फेज 5 के तहत बेटियों एंव महिलाओं को जागरुक किया और कहा कि बेटियों को दबने की कोई जरुरत नहीं है। बेटियों से कहना चाहती हूं कि कोई भी रोड पर छेड़खानी हो तो समय रहते 1090 पर फोन कर जानकारी दें। जिससे पुलिस आपकी लोकेशन को ट्रैक कर सोहदों पर कार्यवाही कर सके।