सैफई परिवार कभी नहीं चाहेगा दूसरा यादव खड़ा हो : सीएम योगी आदित्यनाथ

फिरोजाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  जिले की सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने कहा था कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाएंगे। आज मंदिर बन रहा है। मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद से द्वापर युग की पहचान को फिर जीवंत करेंगे। इस पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि सैफई खानदान कभी नहीं चाहेगा कि कोई दूसरा यादव खड़ा हो। जो व्यक्ति 12 बजे सो कर उठता हो। वह अपने पराये का क्या ध्यान रखेगा। वह हरिओम यादव जैसे जनाधार वाले नेता को क्या सम्मान देगा?
उन्होंने कहा कि दो चरण का चुनाव हो चुका है। प्रदेश में स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। भाजपा दोबारा सरकार बना रही है। सिरसागंज के मंच से मुख्यमंत्री योगी ने कहा फिरोजाबाद की पांच सीटों के साथ करहल और मैनपुरी में भी चुनाव जीतेंगे। भाजपा प्रत्याशी हरिओम यादव ने प्रोफेसर रामगोपाल को शकुनी बताया। उन्होंने कहा कि जनता इस बार बाप बेटे को भगाने का मन बना चुकी है।
सिरसागंज के बाद मुख्यमंत्री योगी ने टूंडला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर के समर्थन में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं अभी सिरसागंज से आ रहा हूं। वहां हरिओम यादव कह रहे थे कि सैफई खानदान किसी को आगे बढ़ने नहीं देगा। इसलिए मैं उससे अलग हो गया। नौकरी में डकैती डालते थे। नौकरी निकलते ही चाचा-भतीजे वसूली के लिए निकल पड़ते थे। नौजवानों के भरोसे के साथ खिलवाड़ करते थे। आज जब भर्ती निकलती तो फिरोजाबाद और टूंडला का नौजवान भी भाग लेकर स्थान प्राप्त करता है।

मुख्यमंत्री योगी ने यहां के लोगों से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का वादा किया। हमने पूरी योजना बना ली है। सिर्फ गांव तक ही नहीं, हर घर तक पानी पहुंचेगा। भाजपा सरकार किसानों के हितों के लिए समर्पित है। फिरोजाबाद के 54 हजार से अधिक किसानों का ऋण माफ हुआ है। किसान सम्मान निधि में 2.56 लाख से अधिक किसानों के खाते में हर साल छह हजार रुपये आते हैं।

Check Also

कन्नौज : 6 दिन से बिजली के दर्शन नही, महिलाएं सड़को पर उतरीं

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  जिले के इंदरगढ़ कस्बे में बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *