कन्नौज : भाजपा की जिला योजना बैठक में बनी भव्य पटेल जयंती मनाने की रणनीति

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर सरदार पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान को लेकर जिला योजना बैठक का आयोजन किया गया बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व जनपद की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने वही मंच पर तिर्वा  विधायक कैलाश राजपूत, जिला प्रभारी इंद्र पाल पटेल जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी महामंत्री रामवीर, महामंत्री हरिवक्स सिंह निवर्तमान जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत व निवर्तमान जिला अध्यक्ष योगेंद्र भदौरिया उपस्थित रहे वही प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने कहा सरदार पटेल ने सैकड़ो रियासतों को एक कर देश के लिए अमूल योगदान दिया प्रधानमंत्री मोदी जी सरदार पटेल की पदचिन्हों पर चलकर हमारे देश को आगे बढ़ा रहे है। प्रधानमंत्री हमेशा युवाओं को भी सरदार पटेल के पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं मोदी कहते है कि युवा देश के लिए सोचे और देश को विकसित करने में अपना योगदान दे  । उन्होंने आगे कहा किभारतीय जनता पार्टी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने जा रही है। इस अवसर पर भाजपा पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी, जिनमें सरदार पटेल के जीवन और योगदान को दर्शाया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता के मूल्यों को बढ़ावा देना है, जिससे देश में एकता का संदेश फैले और संपूर्ण राष्ट्र एकता के सूत्र में बधे।।

वही जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर  सभी विधानसभाओ  कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे  स्कूलों में डिबेट निबंध रंगोली भाषण चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं होंगी प्रतिभाओं  को पुरुस्कृत कर उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा ।इस आयोजन के माध्यम से लोगों को सरदार पटेल के योगदान को सही और विस्तार पूर्वक बताया जाएगा । उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस सरकार ने कभी सरदार पटेल को सम्मान नहीं दिया  वह चाहे स्वतंत्रता के पूर्व रहा हो या स्वतंत्रता के बाद ।

इस अवसर पर अशोक सिंह श्यामू राजपूत शरद मिश्रा रचित त्रिवेदी विशाल शुक्ला विपिन द्विवेदी राजन अवस्थी अखिलेश पांडे प्रशांत गुप्ता संजीव चतुर्थी विवेक पाठक अभिमन्यु ठाकुर हिमांशु सक्सेना यशवंत राजपूत प्राची गुप्ता पुष्पेंद्र शाक्य संध्या शर्मा उदय नारायण कुलदीप दोहरे अनिल खटीक विकास त्रिपाठी राजेंद्र राजपूत सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।