कन्नौज : किसान समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने डीएम को दिया ज्ञापन

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिला कांग्रेस कमेटी ने डीएम को ज्ञापन देकर किसानों का दर्द बताया है। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले दिनों में जनपद में हुई बेमौसम बरसात ने किसानों की फसली की बर्बाद कर दिया है। यह बरसात किसानी पर कहर बनकर टूटी है। जिससे खेलों में खाड़ी धान, आलू, तिलहन और हरी सब्जियाँ की फसलें नष्ट हो गई हैं, जिस कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। बर्बादी का आलम यह है कि कई किसानों को मुखमरी की चिंता सताने लगी है। की वो अपने परिवार का पेट कैसे भरेंगे। कांग्रेस पार्टी सदैव किसानी के साथ खड़ी है और शासन से अपेक्षा करती है कि किसानों को इस कठिन परिस्थिति में तुरंत राहत एवं सहायता प्रदान कराए जाने हेतु निम्न कार्यवाही अविलम्ब सुनिश्चित करें।

 कृषि विभाग की टीम द्वारा त्वरित सर्वे कराकर फसलों के नुकसान का सही आकलन कराया जाए। प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवज़ा और राहत सहायता प्रदान की जाए। आलू या अन्य फसलों के लिए किसानों को पुनः खाद मुहैया बनाई जाए।