एमएलसी प्रत्याशी शशांक यादव के समर्थन में सपा ने बनाई रणनीति,कायमगंज में बैठक

फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक आज सपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य के अस्पताल परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्नातक मतदाताओं ने भाग लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव एवं उम्मीदवार द्वारा स्नातक मतदाता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा, “संगठन की मजबूती ही जीत की गारंटी है। हर कार्यकर्ता को मिशन भावना से जुड़कर काम करना होगा।” आगरा स्नातक क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी, इसका संकल्प आज कायमगंज से लिया गया है।
डॉ. नवल किशोर शाक्य ने कहा, “यह चुनाव विचारधारा और भविष्य की दिशा तय करेगा। शिक्षित वर्ग समाजवादी सोच के साथ खड़ा है।” कायमगंज के कार्यकर्ताओं का उत्साह बताता है कि जीत अब बहुत करीब है। पूर्व विधायक अजीत कठेरिया ने कहा, “हमारे कार्यकर्ता सच्चे समाजवादी हैं, जो सिद्धांतों से समझौता नहीं करते।” इस बार आगरा खंड से सपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से जिताना है ताकि विरोधियों को करारा जवाब मिले। सपा नेता व पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अम्बेडकर ने कहा, “कायमगंज विधानसभा के कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं और सर्वाधिक मतदाता बना रहे हैं।” वोट कटवा दल और भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहकर सपा को भारी बहुमत दिलाना है।
स्नातक एमएलसी प्रत्याशी शशांक यादव ने कहा, “यह चुनाव विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है, इसलिए पूरी ताकत से मैदान में उतरना है।” आप सबकी एकजुटता से अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाना हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने समाजवादी नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश के उज्जवल भविष्य पर विश्वास व्यक्त किया। अंत में शशांक यादव ने सभी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “समाजवादी विचारधारा की जीत ही जनता की जीत है। यह जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव ने दी।