बड़ी खबर : अमृतपुर विधानसभा से सपा प्रत्याशी होंगे डॉ. नवल किशोर शाक्य! सूत्र

‘आर के यादव’ सम्पादक आवाज न्यूज

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) ।  समाजवादी पार्टी में अमृतपुर विधानसभा सीट को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी के निकटतम सूत्रों के हवाले से खबर है कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे डॉ. नवल किशोर शाक्य को आगामी विधानसभा चुनाव में अमृतपुर सीट से पार्टी का प्रत्याशी बनाया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार, डॉ. नवल किशोर शाक्य के नाम पर पार्टी में सहमति बनने की चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में समाजवादी पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है तो अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में सपा की चुनावी तैयारियों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। फिलहाल सभी की निगाहें पार्टी के आधिकारिक फैसले पर टिकी हैं।