फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण करने के अभियान के चलते पुलिस ने सोलर प्लेट चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में चोरी के समान सहित एक व्यक्ति वह एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। इस बात का खुलासा करते हुए पुलिस लाइन सभागार में एस पी आरती सिंह ने कहा कि पकड़े गए लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जायेगा।
विवरण के अनुसार कमालगंज थाना पुलिस एस ओ जी व सर्विस टीम ने सूचना मिलने पर घेराबंदी करके सोलर प्लेट कर गिरोह के सरगना मोहित पुत्र ओमप्रकाश निवासी बलीपुर कमालगंज उसके साथ में एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मोहित ने बताया कि वह सोलर प्लेट लगाने का काम करता है पहले तो वह प्लेट लगता है और कुछ दिनों बाद वहीं से चोरी कर लेता है इस तरीके से चोरी की गई प्लान इनवर्टर अन्य सामग्री उसके पास से बरामद हुई जो बोलोरो मैक्स में भरी हुई थी गाड़ी नंबर यूपी क्षेत्र टी 5834 भी पकड़े गए व्यक्ति के पास से बरामद हुई है। सोलर प्लेट चोर गिरोह के संदर्भ में की गई है बड़ी कार्रवाई पुलिस की सफलता कही जा सकती है। बताना जरूरी है कि 29अक्टूबर को थाना कमालगंज क्षेत्र के नगला दौड़ निवासी अनीस अहमद पुत्र मुस्तकीम ने जो दुकान में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था उसी की विवेचना के चलते पुलिस ने मोहित को नगला पगार के पास से एक लोडर समेत गिरफ्तार कर लिया लोडर में कई इनवर्टर, बैटरियां, व कीमत उपकरण बरामद हुए हैं पूछताछ में मोहित ने बताया कि वह अधिकांशत हार्डवेयर की दुकानों को निशाना बनाता था उसने बताया कि शमशाबाद व नवाबगंज थानों में भी उसने चोरी की वारदातें की हैं सरगना के इस कुलसी से और भी चोरियां खुलना की संभावना बन गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना कमालगंज के सी हाकिम सिंह भवन की टीम एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी व उनकी टीम, सर्विलांस प्रभारी संत कुमार व उनकी टीम का योगदान रहा एसपी ने पुलिस टीम का उत्साह वर्धन किया।
पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम के सयुंक्त प्रयास से सोलर प्लेट चोर गिरोह का पर्दाफाश, सरगना गिरफ्तार

