फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। भारतीय किसान यूनियन ने अखंड प्रदेश के पदाधिकारियो के साथ किसान कायमगंज तहसील स्तरीय भूखे भ्रष्टाचारियों की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन में आहुतियां दीं।
मालूम हो कि झब्बूपुर क्रॉसिंग अचरा रोड कायमगंज के पास 5 नवंबर 2025 से अधिकारियों द्वारा की जा रही गुंडागर्दी तानाशाही मनमानी और अवैध वसूली को लेकर धरने पर बैठे हैं। शिक्षा माफियाओं द्वारा राजस्व विभाग के माफिया द्वारा किसानो और उनके बच्चों को प्रशासन द्वारा खुलेआम लूटा जा रहा है। राम रतन की जमीन पर हरी फसल जुतबा कर लेखपाल व कानूनगो द्वारा जबरदस्ती कब्जा कर दिया गया। आज किसान की आवाज को कोई सुनने वाला नहीं है राम रतन 5 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आधिकारी कुंभकरणी नींद में सो रहे हैं।
हवन के मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, जिला प्रभारी गिरीश चंद्र शाक्य, धन सिंह, राम रतन शाक्य, आसाराम, विवेक सिंह, सुनील सिंह सहित तमाम किसान भाई और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भ्रष्टाचारियों के बुद्धि शुद्धि के लिए भारतीय किसान यूनियन ने किया हवन
