कन्नौज : बेकाबू कार ने चार बारातियों को रौंदा, बुरी तरह जख्मी

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। छिबरामऊ में बीती देर रात एक बेकाबू कार बारातियों को रौंदती हुई निकल गई। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

घटना छिबरामऊ नगर के ताजपुर रोड स्थित कृष्णा गेस्ट हाउस के पास हुई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे बाराती बैंड-बाजे की धुनों पर नाचते हुए द्वारचार के लिए गेस्ट हाउस की ओर जा रहे थे। इसी दौरान फूलों से सजी हुई एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बारातियों में घुस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घायल लोगों में प्रमोद कुमार निवासी रिक्खापुरवा (ठठिया), अजय दीक्षित निवासी रिक्खापुरवा (ठठिया), पीयूष कुमार निवासी बलनपुर (ठठिया), अ