फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज भोजपुर विधानसभा के ब्लॉक मोहम्मदाबाद के ग्राम रोहिल्ला में एसआईआर अभियान के अंतर्गत समस्त बीएलए को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में एसआईआर ब्लॉक प्रहरी आकाश शाक्य की विशेष उपस्थिति रही।
जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा “मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की बुनियादी आवश्यकता है। समाजवादी पार्टी यह सुनिश्चित करती है कि किसी भी नागरिक का वोट अनुचित रूप से न कटे और न ही बिना वजह दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित हो।”
एसआईआर ब्लॉक प्रहरी आकाश शाक्य ने कहाः “एस.आई.आर. अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। सभी बीएलए पूरी निष्ठा और गंभीरता से घर घर सत्यापन कर सही व अद्यतन मतदाता सूची तैयार करें। इस अवसर पर पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, आशीष शाक्य (प्रभारी),पूर्व चेयरमैन मोहम्मदाबाद हरीश यादव,विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अमित यादव,अखिल कठेरिया,मनोज यादव,आशीष शर्मा,हरगोविंद सिंह पिंटू यादव,विशाल यादव तथा अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव ने दी।
ब्लॉक मोहम्मदाबाद के ग्राम रोहिल्ला में बैठक कर चन्दपाल ने समझांईं एसआईआर की बारीकियां

