पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर उनकी उपलब्धियां पर चर्चा

फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारत की ‘आयरन लेडी‘ के नाम से जानी जाने वाली भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया गया तथा देश के लिए उनकी उपलब्धियां पर चर्चा की गई।
इस मौके पर कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति में स्वर्गीय श्रीमती गांधी ने भारत को बडी पहचान दिलाई थी। अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहली बार अध्यक्ष के रूप में आईं। उन्होंने अपने मजबूत इरादों के चलते पाकिस्तान को दो बार धूल चटाते हुए 98000 सैनिक कैद कर लिए थे। उस प्रकार की विजय अभी तक हासिल नहीं हो पाई है। वर्तमान में स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जैसे फौलाद इरादों वाले नेता की जरूरत है। विश्व पटल पर भारत को सम्मान इंदिरा गांधी ने ही दिलाया था। अब कहने के लिए को कोई कुछ भी कहता रहे लेकिन जो पहचान स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने भारत को दिलाई वह कोई नहीं दिला पाया। इस मौके पर श्रीमती शकुंतला देवी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में उनके चित्र पर माला पहना कर जयंती पर उनको याद किया गया।
इस अवसर पर मृत्युंजय शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष, वरुण त्रिपाठी प्रवक्ता,आसिफ खान महा सचिव,शिवाशीष तिवारी एटा कॉर्डिनेटर,हिलाल शफीकी प्रदेश सोशल मीडिया विभाग,संजू अग्निहोत्री ब्लॉक अध्यक्ष,जीशान कुरैशी,यामीन ,अंकित पाठक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।