बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशानुसार आज विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया है।
196-छिबरामऊ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कन्या प्राथमिक विद्यालय सिलुआपुर कक्ष नम्बर 02 की बीएलओ रंजीत सिंह पाल (स0अ0) एवं अशोक कुमार गंगवार मेमोरियल इण्टर कालेज ताहपुर कक्ष नम्बर 02 की बीएलओ ललिता (आंगनवाडी कार्यकत्री) व प्राथमिक विद्यालय टिकुरियन की बीएलओ गीता (आंगनवाडी कार्यकत्री) द्वारा सर्वाधिक गणना प्रपत्र भरवाये गये।
इसी प्रकार 197-तिर्वा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कम्पोजिट विद्यालय नया भवन उमरन कक्ष नम्बर 02 की बीएलओ लल्लन बाबू (रोजगार सेवक) एवं कम्पोजिट विद्यालय नया भवन उमरन कक्ष नम्बर 03 की बीएलओ राजीव यादव (अनुदेशक) व प्राथमिक विद्यालय अमृतपूर्वा की बीएलओ देवेश कुमार (रोजगार सेवक) द्वारा सर्वाधिक गणना प्रपत्र भरवाये गये।
इसी क्रम में 198-कन्नौज (सु.)विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय नेरा की बीएलओ मैसर बानो (आंगनवाडी कार्यकत्री) एवं कम्पोजिट विद्यालय महमूदपुर बीजा की बीएलओ ओमप्रभा (आंगनवाडी कार्यकत्री) व प्राथमिक विद्यालय मित्रसेनपुर की बीएलओ रामा देवी (शिक्षामित्र) द्वारा सर्वाधिक गणना प्रपत्र भरवाये गए जिनको अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित करते हुये उनके मेहनती एवं जिम्मेदाराना कार्य की सराहना की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पुनरीक्षण कार्य सुचारु रूप से संचालित करने में बीएलओ एक महत्वपूर्ण कड़ी है। ऐसे में जो भी बीएलओ उत्कृष्ट कार्य करते हैं, उन्हें सम्मानित करना अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल मेहनत करने वालों को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि अन्य को भी प्रेरणा मिलती है कि वे अपने दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के साथ कैसे निभाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अद्यतन के लिए बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और उनके प्रयासों से ही निर्वाचन कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो पाती है।

