लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में इन दिनों एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश भर में लोग फार्म भरकर जमा कर रहे हैं। अब एसआईआर के लिए समाजवादी पार्टी ने सभी जिलों में पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। जो, एसआईआर प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। सपा का आरोप है कि एसआईआर में अनियमितताएं की जा रही है। जानबूझकर कुछ विशेष लोगों के नाम काटे जा रहे हैं।
समीक्षा कर रिपोर्ट पार्टी कार्यालय भेजें
सपा की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि सभी लोग आंवटित जिले की विधानसभाओं का तत्काल भ्रमण करें। विधानसभावार बीएलओ की सूची तथा बूथ प्रभारियों की समीक्षा कर लें। बूथों पर कितने प्रपत्र बंट गए हैं, कितने जमा हो गए और कितने अपलोड हो गए हैं। इसकी सघन समीक्षा करके अपनी रिपोर्ट पार्टी कार्यालय भेजें।
समाजवादी पार्टी ने एसआईआर के लिए सभी जिलों में नियुक्त किए पदाधिकारी

