बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। (आवाज न्यूज़ ब्यूरो): भारतीय जनता पार्टी कन्नौज विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन एम.जे. पैलेस में उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री एवं कन्नौज सदर विधायक असीम अरुण तथा भाजपा कन्नौज के जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों ने बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका सशक्त बूथ संगठन है। बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की नीतियों एवं केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया तथा बूथों को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के संयोजक शैलेन्द्र द्विवेदी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा, रामसेवक कथेरिया, रामबाबू कटियार, राजेश राजपूत, रजनी पाल, लोकेन्द्र चौहान, मौजिलाल वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय, प्राची गुप्ता, रेखा दोहरे सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

