यह समय एक दूसरे पर कटाक्ष करने का नहीं बल्कि संगठन को मजबूती देने का है : कटियार

‘‘एस आई आर के जरिए वोट सुरक्षित करने का आवाहन कर गए राष्ट्रीय सचिव‘‘
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।
जिले के समाजवादी पार्टी के एस.आई.आर. प्रभारी अखिलेश कटियार आवास विकास पार्टी कार्यालय पर एसआईआर की जानकारी कर समीक्षा की।
जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि जिले के सातों ब्लॉकों में ब्लॉक प्रहरियों द्वारा एस.आई.आर. कार्य पूरी मजबूती के साथ चल रहा है। उन्होंने यह भी अपेक्षा व्यक्त की कि आगामी पाँच दिनों में कार्य में और अधिक तेजी लाते हुए दोगुनी गति से सभी फॉर्म अपलोड कराए जाएँ।
राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने कहा कि यह समय आपसी कटाक्ष का नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने का है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में पहुँचकर एक-एक फॉर्म सुनिश्चित रूप से भरवाएँ और अपलोड कराएँ, क्योंकि यदि हम वोट सुरक्षित रख पाए तो आने वाले समय में समाजवादी सरकार बनना निश्चित है। उन्होंने चेताया कि यदि वोट सुरक्षित नहीं रख पाए, तो केवल भाषणों से काम नहीं चलेगा। कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी सरकार की नई-नई चालों और षड्यंत्रों से सावधान रहने की जरूरत है, तथा हर पल संगठन के कार्य की ओर ध्यान देना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक श्रीमती उर्मिला राजपूत, दर्जामंत्री रहे एवं पूर्व जिला अध्यक्ष राम सेवक यादव, शमशाबाद ब्लॉक प्रहरी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी,मोहम्मदाबाद ब्लॉक के प्रहरी आकाश शाक्य, प्रदेश सचिव एवं बढ़पुर ब्लॉक के एस.आई.आर. प्रहरी मंदीप यादव,जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव एडवोकेट, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार,जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, रामपाल सिंह यादव, रुक मंगल सिंह, मुख्तियार आलम, विजय अनुरागी, बी.के. गंगवार, शिव शंकर शर्मा,राजपाल यादव,अखिल कठेरिया, शिवम यादव सहित लगभग एक सैकड़ा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थिति ब्लाक प्रहरियों ने एवं विधानसभा अध्यक्षों ने अपने-अपने कार्य को प्रभारी के समक्ष रखा।