एस आई आर का काम समय से करने के लिए सभासद,बीएलओ सम्मानित

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत वोटो का सत्यापन समय से करने के लिए प्रबुद्ध नागरिकों ने बीएलओ और क्षेत्रीय सभासद को साल बुलाकर व माला पहनकर सम्मानित किया वह उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की।
नगर के मोहल्ला खटकपुरा गुरु तेग बहादुर नगर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभासद असलम अंसारी, ब्लू करुणा गुप्ता, मालती शर्मा, आंचल मिश्रा, दीपमाला वर्मा, स्वयं प्रभा, शीला राठौर को सम्मानित किया गया और उनके द्वारा पुलिस सक्रियता के साथ-साथ हृदय के साथ और समय से कार्य करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया गया। इस मौके पर मौजूद प्रमुख लोगों ने कहा कि एस आई आर के कार्यों में सभासद और ब्लू ने मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान तो होना ही चाहिए। फिर मतदाता सूची पुनरीक्षण का महत्वपूर्ण कार्य करने वाले इन लोगों को अच्छा कार्य करने पर सभी लोग सम्मानित करें, जिससे उनका उत्साह वरदान होगा और काम को और भी अच्छे तरीके से किया जा सकेगा क्योंकि वोट हमारा अधिकार है और उसका संरक्षण करने के लिए लोग दिन रात मेहनत में लगे हुए हैं। क्षेत्र में इन कार्यकर्ताओं का सम्मान होना चाहिए। मौके पर हाजी राजा समसी हाजी वसीमुज्जमा खां मुजाहिद अंसारी,आसिफ, रफीक, अच्छे मियां ठेकेदार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।