बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट आशुतोष मोहन अग्निहोत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद में कार्य तेजी से संचालित कराया जा रहा है।
इसी क्रम में ज्वांइट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर वैशाली ने बताया है कि 198-कन्नौज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सुपरवाइजर सिम्मी कटियार (लेखपाल), हेमलता गौतम (लेखपाल), आलोक तिवारी (लेखपाल) एवं बीएलओ पूजा अग्निहोत्री (सुपरवाइजर), बीएलओ अनीता राठौर (आगनवाड़ी कार्यकत्री), बीएलओ लडैती देवी (आगनवाड़ी कार्यकत्री), बीएलओ विनीता (आगनवाड़ी कार्यकत्री) ने अपने-अपने बूथों पर 100 गणना प्रपत्र भरवाये, जिनको अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित करते हुये उनके मेहनती एवं जिम्मेदाराना कार्य की सराहना की गई। उनके इस उत्कृष्ट एवं समयबद्ध कार्य को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सराहनीय बताते हुए प्रशंसनीय प्रयास माना गया है।
जनपद में मतदाता सूची के प्रगाढ़ पुनरीक्षण को सुचारु एवं प्रभावी बनाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को इसी प्रकार संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

